भोपाल में पदस्थ AIG प्रतिभा त्रिपाठी जी की हार्ट अटैक से मौत
भोपाल । राजधानी भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही थीं। इसी बीच उनकी देवास के सोनकच्छ के पास तबीयत बिगड़ गई। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
कोरोना काल में दिया था बच्चे को जन्म
उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। प्रतिभा त्रिपाठी महिला सेल में पदस्थ थीं। वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। वे भोपाल में महिला सेल की एआईजी थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेकअप कराने शनिवार को वे इंदौर गई थीं।
पति दिल्ली में रहते हैं
प्रतिभा के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। शिशिर पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव