न्यूजीलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
टी20 वर्ल्ड कप के 14वें मैच में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर किया। मैच में अफगानिस्तान ने 84 रनों से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात दी है।
टॉस जीतकर केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 का स्कोर खड़ा किया। गुरबाज ने शानदार 80 रन की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 75 रन पर ही सिमट गई। राशिद खान और फजलहक फारूकी ने चार-चार विकेट लिए। नबी को दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए। अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की पहली जीत
अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली बार हराया है। वहीं, यह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है। वहीं, न्यूजीलैंड पर अफगानिस्तान की टी20 क्रिकेट इतिहास में यह पहली जीत है। इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले युगांडा को धूल चटाई थी।
इस हार से न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए बड़े अंतर से मैच जीतना होगा। क्योंकि इस करारी शिकस्त के चलते न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बहुत कम हो गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव