सूरजमुखी की फसल अपनाने से नरेश मृचंडे की आय में होगी बढ़ोत्तरी
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के ग्राम हरदी के प्रगतिशील किसान नरेश मृचंडे ने पारंपरिक धान की खेती के स्थान पर सूरजमुखी की फसल अपनाकर एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।
कृषक मृचंडे के पास कुल 4.50 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें वे अब तक खरीफ और रबी दोनों सीजन में धान की खेती करते थे। परंतु रबी मौसम में ग्रीष्मकालीन धान से लगातार हो रहे घाटे और गिरते जलस्तर ने उन्हें विकल्प तलाशने पर मजबूर किया। इस दौरान ग्राम कृषि विकास अधिकारी जे.के. चंद्राकर के मार्गदर्शन में उन्होंने NMEO-OS (नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल – ऑयल सीड्स) योजना के अंतर्गत सूरजमुखी की खेती करने का निर्णय लिया।
सरकार द्वारा दी गई सहायता जैसे बीज, सूक्ष्म पोषक तत्व, कीटनाशक और तकनीकी मार्गदर्शन ने नरेश जी का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने 2 हेक्टेयर भूमि में सूरजमुखी की फसल लगाई, जिसमें स्वयं के घर में निर्मित कम्पोस्ट खाद का भी उपयोग किया। उचित खेत की तैयारी, समय पर निंदाई-गुड़ाई और कीट नियंत्रण के उपायों के चलते आज उनकी फसल में फूल आ चुके हैं और उपज की संभावनाएं काफी उत्साहजनक हैं।
मृचंडे का मानना है कि सूरजमुखी की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा संभव है, साथ ही इससे मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है। वे सभी किसानों से अपील करते हैं कि जल संकट को देखते हुए ग्रीष्मकालीन धान की जगह सूरजमुखी जैसी फसलें अपनाएं, जिससे जल संरक्षण भी हो और आर्थिक लाभ भी।उन्होंने यह भी साझा किया कि ग्रीष्मकालीन धान से उन्हें पहले भारी नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अब सूरजमुखी की फसल से उनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।नरेश मृचंडे की यह सफलता, कृषि विविधीकरण और नवाचार को अपनाने की मिसाल है – जो आने वाले समय में अन्य किसानों को भी प्रेरित करेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव