अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के सीने में तेज दर्द और बैचेनी की समस्या महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा है। अपने पिता की तबीयत को लेकर एक्टर महाअक्षय चक्रवर्ती का ताजा बयान भी सामने आया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार सुबह मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। जिसकी वजह से एक्टर के सीने में तेज दर्द उठा और उनके काफी बैचेनी होना है, इस कारण से उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा है।
मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर बताया है- केवल उनके (मिथुन चक्रवर्ती) रूटीन चैकअप को मद्देनजर रखते हुए हॉस्पिटल लाया गया है।उनकी हालत एक दम ठीक है और जल्द ही उन्हें घर भी वापस ले जाया जाएगा। इस तरह से महाक्षय चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि मिथुन की तबीयत कोई ज्यादा खराब नहीं है। एक्टर के फैंस फिर भी उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर भगवान से दुआ कर रहे हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव