भितरघातियों-विभीषणों की बनाई जाएगी सूची
भोपाल । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव सपन्न हो चुका हैं। इलेक्शन के बाद एमपी कांग्रेस एक्शन मोड में है। दरअसल, चुनावी फीडबैक को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमें सभी लोकसभा प्रत्याशियों को बुलाया गया हैं। इसमें दोमत नहीं कि इस बार का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए किसी कठिन परीक्षा से कम साबित नहीं हुआ। हजारों की संख्या में कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए जनप्रतिनिधि तो तीन-तीन विधायकों का झटका कांग्रेस ने सहा। अब इलेक्शन के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है।
इलेक्शन के बाद एक्शन में कांग्रेस, 20 मई को बुलाई बड़ी बैठक

दरअसल, चुनावी दौर में फूल छाप कांग्रेसियों की कई शिकायत पार्टी में दर्ज कराई गई। इन शिकायतों के साथ पार्टी के विभीषण को लेकर आगामी 20 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि प्रत्याशियों से रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में चर्चा कर पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को चिन्हित किया जाएगा। साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
भाजपा ने साधा निशाना
कांग्रेस की बैठक को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुंजन चौकसे ने कहा कि अब कांग्रेस के हाथ से समय निकल चुका है। जीतू पटवारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसी बैठक कर रहे हैं। नेता के साथ जनता ने भी कांग्रेस को नकारा। बीजेपी सिर्फ जनसेवा के साथ विकास की राजनीति करती है। लिहाजा चुनावी समीकरणों के लिए किसी दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सहारा लेना बीजेपी के संस्कारों में नहीं है
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव