मुंबई एयरपोर्ट पर एक ब्राजीलियाई कोकीन के साथ गिरफ्तार
मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली। मुंबई के डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक ब्राजीलियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से कोकीन की तस्करी कर रहा था। डीआरआई मुंबई को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक ब्राजीलियाई नागरिक जो साओ पाउलो से एएफ 218 फ्लाइट द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहा है, उसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने विमान से उतरते ही उस यात्री को हिरासत में लेकर जांच की। यात्री की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान, उसके कपड़ों में सात पाउच मिले, जिनमें चिपचिपे तरल पदार्थ थे। इन पाउचों की परीक्षण किट के माध्यम से जांचने पर कोकीन पाया गया। यात्री ने भी स्वीकार किया कि वह इन पाउचों में कोकीन लेकर भारत आ रहा था। बरामद की गई कोकीन का वजन 1,110 ग्राम है, बाजार में इसकी कीमत 11.1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में कोकीन को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत जब्त किया गया और यात्री को भी इसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने मामले की जांच जारी रखी है और यात्री से पूछताछ की जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव