वेरावल में 350 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 शख्स धरे गए
गिर सोमनाथ | गिर सोमनाथ जिले में समुद्र के रास्ते राज्य में नशीली दवाओं की तस्करी के एक और रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। वेरावल बंदरगाह पर एक नाव से 50 किलो हेरोइन जब्त की गई| पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ 9 लोगों को हिरासत में लिया है| सूत्रों की मानें तो एक सैटेलाइट फोन, एक रिसीवर और एक नाव भी जब्त की गई है| गिर सोमनाथ एलसीबी और एसओजी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में लगभग 300 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई है| हालांकि ड्रग्स कहां से भेजा गया था इस बारे में जांच एजेंसियां यह बताने में असमर्थ हैं कि इसका का आपूर्तिकर्ता कौन था। पिछले कुछ समय से ड्रग माफिया की नजर गुजरात और गुजरात के समुद्री तटों पर है। शायद यही वजह है कि पिछले दो साल में राज्य की अलग-अलग एजेंसियों ने 5338 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है|
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव