सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
बाराबंकी । यूपी के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो कार और एक ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है।
लखनऊ-महमूदाबाद रास्ते पर देर रात बद्दुपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास 2 कारों और एक ऑटो में टक्कर हो गई। इसमें एक कार सड़क के बगल में तालाब में डूब गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। मौके पर डीएम और एसपी भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। उसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई। हादसे में ऑटो में सवार सभी 8 लोग घायल हो गए।
इस हादसे में जिन 5 लोगों की जान गई है उनकी पहचान इरफान, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली और साबरीन पत्नी तारिक काजमी शामिल हैं। ये सभी बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा गांव के रहने वाले हैं। ऑटो में सवार लोग एक रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने जा रहे थे। ऑटो सवार शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद, एक बच्ची अक्सा, वरुना कार चालक नंदना खुर्द गांव का विवेक घायल हैं। बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र और पुलिस अधीक्षक दिनेश ने कहा कि बद्दुपुर थाना इलाके में देर रात हुए इस सड़क हादसे में पांच की मौत हुई है जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। यहां 3 गाड़ियां आपस में टकराई थीं जिनमें दो कार और एक ऑटो है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव