यूपी में बिजली गिरने से 38 लोगों की मौत
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में करीब 38 लोगों की मौत हुई। प्रतापगढ़ में बिजली गिरने से सबसे अधिक 11 मौतें हुईं, इसके बाद सुल्तानपुर में सात, चंदौली में छह, मैनपुरी में पांच, प्रयागराज में चार, औरैया, देवरिया, हाथरस, वाराणसी और सिद्धार्थनगर में एक-एक मौत हुई। इन जिलों में दर्जनों लोग झुलस भी गये हैं।
प्रतापगढ़ में पांच अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मौतों के बाद उनके शवों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच चंदौली में भी कई लोग घायल हो गए और फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जिले में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हुई। अधिकांश पीड़ित, जिनमें 13 और 15 वर्ष की आयु के दो चचेरे भाई-बहन शामिल हैं, खेत में काम करते समय या मछली पकड़ते समय बिजली की चपेट में आ गए।
सुल्तानपुर में हुई सात मौतों में तीन बच्चे थे। पीड़ित उस समय बिजली की चपेट में आ गए जब वे धान लगा रहे थे या आम तोड़ने या पानी लाने गए थे। बुधवार को भारी बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे शरण ले रही एक महिला की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
औरैया में बारिश के कारण आम के पेड़ के नीचे शरण लेते समय 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। देवरिया में, खेत की ओर जाते समय आकाशीय बिजली गिरने से 5 साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जहां उसके परिवार के सदस्य पहले से ही मौजूद थे। वाराणसी में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई, जिसमें एक की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दूसरे का फिलहाल इलाज चल रहा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव