मैक्स फाइनेंशियल में 3.18 फीसदी हिस्सेदारी 1,218 करोड़ में बिकी
नई दिल्ली। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रवर्तक कंपनी मैक्स वेंचर्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स ने गुरुवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 3.18 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,218 करोड़ रुपये में बेच दी। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमएफएसएल) के पास मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का स्वामित्व है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मैक्स वेंचर्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स ने नोएडा स्थित मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर कुल 1,10,00,000 शेयर बेच दिए। इन शेयरों का निपटान 1,107.37 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर किया गया। इस तरह लेनदेन का कुल मूल्य 1,218.11 करोड़ रुपये हो गया। इस हिस्सेदारी बिक्री के बाद एमएफएसएल में प्रवर्तकों की संयुक्त हिस्सेदारी 6.52 प्रतिशत से घटकर 3.34 प्रतिशत रह गई है। हालांकि मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों के खरीदारों का विवरण पता नहीं चल सका।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव