2025 चैंपियंस ट्रॉफी विवाद का हल जल्द, ICC करेगी सुलह का एलान
ICC Champions Trophy 2025 Controversy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर विवाद बरकरार है. टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है. लेकिन पेंच इस बात पर फंस रहा है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर चुकी है. इनकार के बाद हाइब्रिड मॉडल को लेकर बात सामने आई थी, लेकिन उसमें पाकिस्तान की तरफ से कई शर्तें रखी गई थीं. तो आइए जानते हैं कि आखिर किस दिन चैंपियंस ट्रॉफी का विवाद सुलझेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल यानी 05 दिसंबर, गुरुवार को आईसीसी की बैठक होगी, जिसमें बीसीसीआई और पीसीबी दोनों शामिल होंगे. इस मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी के विवाद पर अंतिम फैसला आ सकता है. गौर करने वाली बात है कि बीते मंगलवार (29 नवंबर) को भी एक मीटिंग हुई थी, जिसमें कोई फैसला नहीं निकल सका था. रिपोर्ट्स हवाले से बताया गया था कि पिछली मीटिंग सिर्फ 15 मिनट तक ही चल सकी थी.
हाइब्रिड मॉडल के लिए पाकिस्तान की शर्तें
कथित तौर पर पाकिस्तान की तरफ से हाइब्रिड मॉडल को लेकर कुछ शर्तें रखी गई थीं. इसमें एक शर्त यह थी कि फ्यूचर में होने वाले आईसीसी इवेंट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले दुबई में होंगे. इसके अलावा पाकिस्तान बोर्ड की तरफ से राजस्व हिस्सेदारी में बढ़ोत्तरी की मांग की गई थी. हालांकि अभी इन सभी चीजों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नहीं हो सका है.
चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में देरी
विवाद के चलते चैपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में देरी हो रही है. टूर्नामेंट फरवरी और मार्च के बीच खेला जाना है. कहा जा रहा था कि नवंबर में आईसीसी की तरफ से आधिकारिक शेड्यूल का एलान कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. भारत के इनकार के कारण टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करने में देरी पेश आ रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि विवाद निपटाने के बाद आईसीसी की तरफ से कब शेड्यूल जारी किया जाता है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव