11वीं के छात्र का कांड: मोबाइल में मिले 4000 अश्लील वीडियो
गोरखपुर . उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में साइबर पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया है, जो बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के 4,000 से अधिक वीडियो ऑनलाइन बेचने में शामिल पाया गया। पुलिस को इस बात की जानकारी एक स्वयंसेवी संगठन से मिली, जिसने बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के कारोबार की सूचना दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान लड़के की सोशल मीडिया गतिविधियों का पता लगाया। उसके मोबाइल को जब्त करने पर 4,000 से अधिक अश्लील वीडियो मिले। पूछताछ में छात्र ने कबूल किया कि वह टेलीग्राम और एक अन्य मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये ये वीडियो वितरित करता था। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी प्रति वीडियो 3 हजार से 20 हजार रुपये तक वसूलता था। लड़का यह रकम प्राप्त करने के बाद अधिकतर धनराशि ‘राज’ नामक एक आपूर्तिकर्ता को भेज देता था। इस मामले में साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के व्यापार में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह छात्र टेलीग्राम पर एक आपूर्तिकर्ता से ये वीडियो प्राप्त कर उन्हें मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये 30% कमीशन पर बेच देताथा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव