देवभोग पार्लर के छत की सीट काटकर कैश मोबाइल के साथ सिगरेट व चॉकलेट की चोरी
भिलाई । जामुल थाना क्षेत्र में देवभोग मिल्क पार्लर में रात चोरों ने सेंधमारी की। दुकान की छत का सीट काटकर चोर घुसा और दुकान के अंदर लगभग 8 हजार रुपए कैश, एक मोबाइल के साथ सिगरेट पैकेट व केडबरी की चॉकलेट चुरा ले गया। मंगलवार की सुबह जब दुकान संचालक पहुंचा तो चोरी का खुलासा हुआ। इस मामले में दुकान संचालक ने जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जामुल पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना कैलाश नगर भगवा चौक गार्डन के पास देवभोग मिल्क पार्लर की है। दुकान संचालक का कहना है कि सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। दुकान के भीतर अपना बिना सिम का सेमसंग मोबाइल व लगभग 8 हजार रुपए के सिक्के से भरा डब्बा रखा हुआ। इसके अलावा ब्रांडेड सिगरेट व कैडबरी चॉकलेट के साथ डेली नीड्स का सामान कोल्डड्रिंक आदि रखा हुआ था। दुकान संचालक ने आगे बताया कि सोमवार की रात को बंद करने के बाद दूसरे दिन सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान की छत का सीट निकला हुआ है। सीट काटकर कोई दुकान में प्रवेश कर गया और अंदर रखा सिक्को का डिब्बा, सेमसंग मोबाइल कीमती 35 हजार, सिगरेट के पूरे पैकेट और कैडबरी के बड़े चॉकलेट चोरी हो गए। कैश और चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 80 हजार से ज्यादा की है। इस मामले में जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव