नाश्ते में बनाएं आलू-गोभी की टिक्की, जानें रेसिपी…
मौसम जब सुहावना होता है, तो मन कुछ स्पेशल खाने का करने लगता है। ऐसे में आप घर पर कुछ स्पेशल बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे आलू-गोभी की टिक्की बना सकते हैं। जी हां, आलू-गोभी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन आलू-गोभी की टिक्की खाने का मजा ही कुछ और है। यह काफी पौष्टिक भी होती है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं-
सामग्री-
आलू- 4
गोभी-एक
बेसन-दो कटोरी
तेल- आधा कटोरी
अजवाइन-एक चुटकी
कॉर्नफ्लोर-आधा चम्मच
हल्दी-आधा चम्मच
नमक-आधा चम्मच
मिर्च-आधा चम्मच
आलू-गोभी टिक्की बनाने की विधि-
सबसे पहले आलू और गोभी को उबाल लें। अब इसे एक बाउल में मैश कर लें। अब इसमें अजवाइन, हल्दी, नमक और मिर्च डालकर मिला लें। अब इसमें बेसन डालकर टिक्की का मिक्सचर तैयार कर लें। ऊपर से दो चम्मच कॉर्नफ्लोर डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से मिला लें। एक तवे पर तेल डालें और टिक्की सेंक लें। चाय और कॉफी के साथ सर्व करें।
इस रेसिपी को बनाते समय याद रखें कि आलू और गोभी के मिक्सचर में ज्यादा पानी न जाए, वरना टिक्की सही से सेट नहीं हो पाएगी। आप चाहें, तो इसमें उअबले मटर भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। टिक्की को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। टिक्की में आप हरा धनिया भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव