अंबिकापुर के रिहायसी इलाके में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार सुबह-सुबह स्पोर्टस सेंटर और होटल राधे कृष्ण भीषण आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं।
घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। वहीं, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के होटल के अंदर फंसे होने की आशंका है। यह आग आकाशवाणी चौक के समीप चोपड़ापारा के पास लगी है।
धू-धू कर जल रहे सामान
दरअसल, ब्लिडिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्पोर्टस सेंटर और उपर के फ्लोर पर होटल चलाया जाता है। बता दें कि चार मंजिला बिल्डिंग के सभी फ्लोर में आग फैल चुकी है। हालांकि, ग्राउंड पर आग बुझा लिया गया है लेकिन उपर के फ्लोर में सामान धू-धू कर जल रहे हैं।
आग लगने के बाद से होटल में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। माना जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। स्पोर्टस सेंटर में रखे खेल सामाग्री, जूते और कपड़े होने के कारण आग तेजी से फैली है।
आग लगने के बाद उमड़ी भीड़, यातायात बाधित
जिस इलाके में यह आग लगी है वह घना रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र है। इसके कारण अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। आस-पास के घरों और दुकानों के आग की चपेट में आने की संभावना पर लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया गया है। आग वाले घटनास्थल पर भीड़ होने के कारण यातायात बाधित हो गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव