सहारनपुर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए SSP आशीष तिवारी
सहारनपुर। नवागत एसएसपी आशीष तिवारी ने चार्ज संभालते ही जनसुनवाई की व्यवस्था बदल दी है। अब फरियादी खड़े होकर नहीं, बल्कि उनके सामने बैठकर अपनी समस्या बता सकेंगे। इसके लिए उनकी टेबल के सामने ही फरियादी के लिए कुर्सी लगाई गई है।
एसएसपी ने पहले ही दिन जनसुनवाई से पहले व्यवस्था में बदलाव करते हुए अपनी टेबल के सामने कुर्सी की व्यवस्था कराई ताकि फरियादी खड़े रहने की बजाय बैठकर बिना झिझक तसल्ली से समस्या बता सकें। इससे फरियादियों को न सिर्फ सम्मान मिलेगा, बल्कि पुलिस अधिकारियों के प्रति उनका नजरिया भी बदलेगा।
एसएसपी ने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी आशीष तिवारी शिकायत जांच प्रकोष्ठ पहुंचे। वहां आई शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रधान लिपिक कार्यालय और वाचक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षु आरक्षियों को दिया पब्लिक फ्रेंडली होने का मंत्र
पुलिस लाइन में एक माह का प्रशिक्षण ले रहे पुलिस आरक्षी भर्ती-2023 में सफल अभ्यर्थियों को मंगलवार सुबह नवागत एसएसपी आशीष तिवारी ने संबोधित किया। एसएसपी ने प्रशिक्षण ले रहे आरक्षी रिक्रूट्स को पब्लिक फ्रेंडली बनने की सीख दी।
एसएसपी ने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी आशीष तिवारी शिकायत जांच प्रकोष्ठ पहुंचे। वहां आई शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रधान लिपिक कार्यालय और वाचक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव