SBI के इन रिकॉर्ड से सब हुए हैरान! 175 देशों की जीडीपी से भी है बड़ी है बैलेंस सीट
नई दिल्ली। एसबीआइ की बैलेंस शीट का आकार 175 देशों के सकल घरेलू उत्पाद से भी ज्यादा है। वर्तमान में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसकी हिस्सेदारी 1.1 प्रतिशत और भारत की जीडीपी में 16 प्रतिशत का योगदान देता है।
देश के सबसे बड़े बैंक की स्थापना के 70 वर्ष पूरा होने पर बैंक ने कहा कि सभी सरकार प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में अब बैंक की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से अधिक है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत बैंक ने 15 करोड़ खाते खोले हैं।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 14.6 करोड़ लोगों को, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत 6.7 करोड़ लोगों को और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में 1.73 करोड़ लोगों को नामांकित किया है।
बैंक ने वित्त वर्ष 2025 में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के लाभ में 40 प्रतिशत का योगदान दिया और कारपोरेट आयकर (आकलन वर्ष 2026) में 2.53 प्रतिशत का योगदान दिया। बैंक द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है कि एसबीआइ के ग्राहकों (52 करोड़) की संख्या अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा है।
अगर बैंक के ग्राहकों को जनसंख्या मान लिया जाए तो यह तीसरा सबसे बड़ा देश है। बैंक के अनुसार, एसबीआइ योनो एप पंजीकरण 8.8 करोड़ तक पहुंच गया है और लगातार इसके ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिर्फ येनो एप ग्राहकों को आबादी के लिहाज से देखें तो यह 18वां सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक 23,000 से अधिक शाखाओं, 78,000 ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) और 64,000 एटीएम के साथ, आज एसबीआइ की स्थिति बहुत मजबूत है और यह वास्तव में हर भारतीय का बैंकर है। पिछले दशक में इसने जो डिजिटल परिवर्तन किए हैं, वह इसके ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद रहा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव