पन्ना में पानी का कहर: बृहस्पति कुंड में 6 में से 3 युवक बह गए
पन्ना: जिले के बृजपुर क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पति कुंड जलप्रपात पर सतना एवं पन्ना के 6 युवक पिकनिक मनाने गए हुए थे. बृहस्पति कुंड के नीचे उतरकर पिकनिक मना रहे थे. जहां पानी का बहाव तेज आने के कारण 6 युवक में से तीन युवक तेज बहाव के कारण बह गए. जिनकी तलाश की जा रही है.
700 फीट ऊंचाई से गिरता है पानी
तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण नदी नाले ऊफान पर है. बाघिन नदी अपने जल स्तर से ऊपर बह रही है. इसी बाघिन नदी पर बृहस्पति कुंड जलप्रपात बनता है, जहां लगभग 700 फीट ऊंचाई से पानी नीचे गिरता रहा है. वहीं पर आज रविवार 29 जून को 6 युवक पिकनिक मनाने गए हुए थे. सभी युवक बृहस्पति कुंड जलप्रपात के नीचे उतरकर पानी में नहा रहे थे. पानी का बहाव अचानक तेज होने के कारण 6 में से तीन युवक बह गए. जिनकी पुलिस एवं बचाव दल द्वारा तलाश की जा रही है.
पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
अभिषेक बर्मन निवासी ग्राम पंचायत जिगदहा देवेंद्रनगर तहसील, कृष्ण शर्मा निवासी भरहुत नगर सतना एवं त्वरित चौधरी निवासी भरहुत नगर सतना तीनों युवक बृहस्पति कुंड जलप्रपात के नीचे उतरकर तेज बहाव में नहा रहे थे, तभी तीनों बहाव में बह गए. पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर जाकर युवकों की तलाश की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. फिर बचाव दल को बुलाया गया. बचाव दल की टीम युवकों की तलाश की जा रही है. पर अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है.
युवकों की तलाश में जुटा बचाव दल
थाना प्रभारी बृजपुर महेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि, ''जैसे ही सूचना मिली पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी और युवकों को तलाश किया गया. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. बचाव दल लापता युवकों का रेस्क्यू करने में जुटा है. जैसे ही युवकों का कुछ पता चलेगा, तो जानकारी साझा करेंगे.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव