बरसात का कहर : प्रदेश में अब तक 34 लोगों की गई जान, 300 करोड़ का नुकसान
शिमला, हिमाचल प्रदेश को बरसात की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है। राज्य को कुछ दिनों में ही लगभग 300 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। इतना ही नहीं, इससे बड़ा नुकसान लोगों की जान का है क्योंकि अब तक 34 लोग अपनी जान प्राकृतिक आपदा के कारण गंवा चुके हैं। राजस्व विभाग के प्राकृतिक आपदा सेंटर द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार मानसून में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी हैं वहीं 37 सडक़ें और 47 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में भी इस पर चर्चा की गई है और सरकार ने त्वरित कदम उठाने की बात की।
आपदा केंद्र द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर जिला में चार लोग प्राकृतिक आपदा के कारण जान गंवा चुके हैं, जबकि चंबा में भी चार लोगों की मौत हो चुकी है। हमीरपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई बताई जा रही है, तो वहीं कांगड़ा में 12 लोग जान गंवा चुके हैं। कुल्लू में एक, लाहुल -स्पीति में एक, मंडी में दो, शिमला में एक, सिरमौर में एक, सोलन में दो तथा ऊना में तीन लोगों की प्राकृतिक आपदा के कारण मौत हुई है। प्राकृतिक आपदों के कारण घायल होने वाली लोगों की संख्या 74 बताई जा रही है। चार लोग अभी भी लापता है।
राजस्व मंत्री बोले, जल्द मिलेगी राहत राशि
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा राहत का कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार के जो नियम हैं उसके मुताबिक लोगों को राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।
सडक़ हादसों में 17 की मौत
उपरोक्त आंकड़ों में 17 लोगों की मौत सडक़ दुर्घटना में हुई है। इसमें बिलासपुर में तीन मौतें, चंबा में तीन, हमीरपुर में एक, कंागड़ा में दो, किन्नौर में दो, लाहुल- स्पीति में एक, मंडी में एक, सिरमौर में एक, सोलन में दो व ऊना में एक मौत हुई।
37 सडक़ें, 47 ट्रांसफार्मर बंद
प्राकृतिक आपदा के कारण 37 सडक़ें भी अवरूद्ध हैं जिनको अभी तक खोला नहीं जा सका है। इसके साथ 47 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हुए हैं। कई जगहों पर पेयजल लाइनें भी ध्वस्त हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव