उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में आशा भोसले ने गाया गाना, लुटाया प्यार
मुंबई । बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा की आइकॉनिक फिल्म उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में आयोजित की गई। 1981 में रिलीज़ हुई इस क्लासिक फिल्म के दोबारा रिलीज से पहले मेकर्स ने खास शो रखा, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। इस मौके पर रेखा ने एक बार फिर अपने उमराव जान वाले लुक को जीवंत कर दिया और हर किसी का दिल जीत लिया। रेखा ने स्क्रीनिंग के लिए सफेद और गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने भारी ज्वेलरी और क्लासिक मेकअप किया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रेखा ने इस मौके पर फिल्म के अपने मशहूर डांस स्टेप्स भी किए और अपनी शानदार अदाकारी की याद दिला दी। उनकी मौजूदगी ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।
इस स्पेशल इवेंट का सबसे खूबसूरत पल तब सामने आया जब भारतीय संगीत की महान गायिका आशा भोसले भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं। मंच पर आशा भोसले ने फिल्म उमराव जान का अमर गीत दिल चीज़ क्या है अपनी जादुई आवाज़ में गाया। उनकी आवाज सुनकर पूरा माहौल मंत्रमुग्ध हो गया। जैसे ही गाना खत्म हुआ, रेखा भावुक होकर मंच पर आशा भोसले से लिपट गईं और उन्हें बार-बार गाल पर चूमती रहीं। दोनों के बीच यह स्नेह और सम्मान से भरा दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के दिल को छू गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस भी इस भावुक लम्हे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है कि आशा भोसले ने उमराव जान के गीतों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था और उनके गाए गाने आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हैं। इस स्क्रीनिंग में अनिल कपूर, तब्बू, जॉनी लीवर और एआर रहमान जैसे सितारों ने भी शिरकत की। सभी ने रेखा के क्लासिक लुक की तारीफ की और फिल्म के अमर संगीत और कला के प्रति अपनी मोहब्बत जाहिर की। उमराव जान की इस स्क्रीनिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिनेमा की कुछ कृतियां समय के पार जाकर भी दर्शकों के दिलों में जिंदा रहती हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव