आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी 27 बकरियों की मौत, 13 घायल
दमोह। दमोह जिले की जबेरा तहसील अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से जंगल में चरने गईं 27 बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 13 बकरियां घायल हो गई हैं। घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है। बकरियों की मौत होने के बाद पशुपालक पर आर्थिक संकट भी आ गया है। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी खेमचंद पिता गोकल पाल बकरी पालक अपनी बकरियों को लेकर नयागांव के जंगल में रोज की तरह चराने ले गए थे। अचानक मौसम परिवर्तित हो गया और तेज बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए 40 बकरियां एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिसमें 27 बकरियों की मौत हो गई और 13 घायल हो गई। वहीं पेड़ बिजली में झुलस गया। इस हादसे में बकरी पालक बाल बाल बच गया।
खेमचंद पाल ने बताया कि उसकी आजीविका का साधन बकरियां ही थीं। एक साथ इतनी सारी बकरियों की मौत हो गई जिससे परिवार का भरण-पोषण मुश्किल होगा। बकरी पालक ने अपनी जमीन बेचकर यह बकरियां खरीदी थी जो एक पल में आकाशीय बिजली गिरने से मृत हो गई और बकरी पालक को लाखों का नुकसान हुआ। घटना की सूचना बीट गार्ड द्वारा नोहटा पुलिस को दी गई है।
14 मिमी बारिश दर्ज
दमोह में गुरुवार को काफी तेज बारिश हुई। इससे जिले में पिछले 24 घंटे में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार दोपहर शहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। उसके पहले सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर 3 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक जारी रहा। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही। दिन का तापमान 30.2 डिग्री एवं रात का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव