राज्यपाल पटेल से केन्द्रीय राज्यमंत्री पटेल ने की सौजन्य भेंट
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजभवन में गुरूवार को सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री पटेल का श्रीफल, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह स्वरूप सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के बीच मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों और प्रयासों पर विचार विमर्श हुआ। राज्यपाल पटेल ने केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल को बड़वानी में विश्व सिकल सेल दिवस के आयोजन और प्रदेश सरकार द्वारा सिकल सेल उन्मूलन के लिए 100 दिवस के विशेष अभियान के साथ प्रदेश में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव