राजा रघुवंशी मर्डर केस: 12 अनसुलझे सवाल, जिनमें छिपा है हत्या का पूरा सच
मेघालय के शिलांग में हुए राजा रघुवंशी मर्डर केस की परतें अभी तक अनसुलझी हैं। हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघायल पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया। फिर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। सोनम 8 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस के मुताबिक, उसने गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस हत्याकांड की परत दर परत उजागर करने में जुटी है।
हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौन?
शिलांग पुलिस ने सोनम को पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटैज दिखाया। पुलिस के मुताबिक इस फुटैज में वह कान्ट्रैक्ट किलर्स के साथ दिख रही है। फुटैज देखते ही सोनम का चेहरा सफेद पड़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। जिसके बाद हत्याकांड से जुड़े कई राज खुद ब खुद सामने आने लगे। पुलिस ने इस दौरान सोनम को वारदात से मिली शर्ट की तस्वीर, हथियार भी दिखाए। पुलिस की थ्योरी के मुताबिक सोनम ने मर्डर और उसके बाद फरार होने का पूरा प्लान बनाया था।
मेघालय पुलिस की SIT ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की
SIT अब भी कुछ सवालों के जवाब जानने में जुटी है। पहला सवाल, सोनम और राजा ने मेघालय में हनीमून की प्लानिंग कब मनाई? दूसरा सवाल, उसने वापसी का टिकट क्यों नहीं करवाया? क्या ये मर्डर की प्लानिंग का हिस्सा था? तीसरा सवाल, शादी से पहले व बाद में राज कुशवाहा संग कैसे रिश्ते थे? चौथा सवाल, उसने अपनी लाइव लोकेशन अन्य आरोपियों (आकाश, आनंद और विशाल) से साझा क्यों की? पाचंवा सवाल, 22 मई को गाइड के साथ चलने से इनकार क्यों किया?
छठा सवाल, मर्डर करने के लिए कॉन्ट्रेक्ट किलर्स को कितने पैसे दिए? सातवां सवाल, घटना को अंजाम देने के लिए मेघायल को क्यों चुना? आठवां सवाल, राज कुशवाहा मेघायल क्यों नहीं आया? नौंवा सवाल, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद 17 दिन कहां छिपी रही? इस दौरान किसने मदद की? दसवां सवाल, पुलिस से बचने का प्लान क्या था? ग्यारहवां सवाल, मर्डर वेपन कहां से खरीदा? बारहवां सवाल, क्या आपने राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी?
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव