शिलांग पुलिस खोलेगी राजा रघुवंशी की हत्या का राज, मिली ट्रांजिट रिमांड
इंदौर: शिलांग में कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने इंदौर से पकड़े गए आरोपियों को इंदौर की जिला कोर्ट में पेश किया. जज ने शिलांग पुलिस को आरोपियों का 7 दिन का ट्रांजिट रिमांड सौंपा है. शिलांग पुलिस अब इस पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ करेगी. शिलांग पुलिस द्वारा घटना को लेकर रिक्रिएशन भी किया जा सकता है. राजा की हत्या में उसकी पत्नी सोनम की क्या भूमिका थी इससे पता करने में मदद मिल सकती है.
शिलांग पुलिस ने एक-एक कर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
बता दे ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप इंदौर के रहने वाले राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश चौहान और बीना के रहने वाले आनंद पर लगा है. वहीं वीरदात को अंजाम देने में इन आरोपियों का सहयोग राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने किया. फिलहाल शिलांग पुलिस एक-एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
इंदौर से पकड़े गए आरोपियों को आज इंदौर के जिला कोर्ट के न्यायाधीश शशांक सिंह मुख्य न्यायाधीश के बंगले पर पेश किया गया. शिलांग पुलिस के द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस को सौप दिया. वहीं बीना से पकड़े गए आनंद को भी इंदौर लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा.
आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे कर सकती है शिलांग पुलिस
इसके बाद सभी आरोपियों को शिलांग पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा. शिलांग पुलिस इस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों को अपने साथ लेकर शिलांग जाएगी और वहां उनसे पूछताछ करेगी. पुलिस आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे कर सकती है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव