गर्मियों में खाने का स्वाद बढ़ाए कच्चे आम-पुदीना की चटनी, जानिए झटपट रेसिपी
गर्मियों में अगर आपकी थाली में कच्चे आम और पुदीने की ताजगी से भरी, लजीज चटनी शामिल हो जाए तो क्या ही कहने! जी हां, यह सिर्फ चटनी नहीं, बल्कि हर निवाले को स्वादिष्ट बनाने का जादुई नुस्खा है और सबसे अच्छी बात ये कि इसे बनाना इतना आसान है कि आप सोच भी नहीं सकते। आइए जानते हैं इस टेस्टी और हेल्दी चटनी को झटपट कैसे तैयार किया जा सकता है।
कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनाने के लिए सामग्री
कच्चा आम: 1 मीडियम साइज का (छीलकर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
ताजा पुदीना: 1 कप (पत्तियां)
हरी मिर्च: 1-2 (आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
लहसुन की कलियां: 2-3 (ऑप्शनल, अगर आप लहसुन खाते हैं)
अदरक: 1 इंच टुकड़ा (छोटा)
जीरा: ½ चम्मच (भुना हुआ)
काला नमक: ¼ चम्मच
सादा नमक: स्वाद अनुसार
नींबू का रस: 1 चम्मच (जरूरत पड़ने पर, अगर आम ज़्यादा खट्टा न हो)
पानी: 2-3 चम्मच (पीसने के लिए)
कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। पुदीने की पत्तियों को भी अच्छी तरह धोकर अलग रख लें।
इसके बाद एक मिक्सर ग्राइंडर जार में कच्चे आम के टुकड़े, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च, लहसुन (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), अदरक, भुना जीरा, काला नमक और सादा नमक डालें।
अब इसमें 2-3 चम्मच पानी डालें। पानी बहुत ज्यादा न डालें, नहीं तो चटनी पतली हो जाएगी। हमें एक गाढ़ी और दरदरी चटनी चाहिए।
सभी सामग्री को अच्छी तरह पीस लें। अगर चटनी ज्यादा खट्टी न लगे तो 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें।
बस हो गई आपकी चटनी तैयार! इसे एक कटोरी में निकालें और खाने के साथ परोसें।
क्यों फायदेमंद है कच्चे आम-पुदीना की चटनी?
आम और पुदीना दोनों ही पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
पुदीने की ताजगी गर्मियों में मन को शांत करती है।
कच्चा आम विटामिन C का एक बेहतरीन स्रोत है, जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है।
इसे आप दाल-चावल, रोटी, पराठे, पकौड़े या समोसे के साथ खा सकते हैं। यह हर चीज के स्वाद को और भी खास बना देती है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव