सरेराह अधिकारी की चप्पलों से पिटाई, किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
उत्तर प्रदेश के जालौन में किशोरी ने ग्राम विकास अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सरेराह चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो गांव के एक युवक ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब यह वीडियो वायरल हो गया है. वायरल वीडियो से मामला चर्चा का विषय बन गया है. मामला कोंच विकासखंड के गांव चमारी का है.
बताया जा रहा है कि यहां पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी शुक्रवार को गांव में किसी कार्य के सिलसिले में आया था. आरोप है कि उसने काम के बहाने गांव की ही एक किशोरी के घर में प्रवेश किया. फिर वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. किशोरी ने तत्काल इसका विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी ग्राम विकास अधिकारी मौके से भागने की कोशिश करने लगा.
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
किशोरी ने आरोपी का पीछा किया और सरेराह चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान गांव के एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. किशोरी ने बाद में ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. किशोरी और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है और आरोपों की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मामले में पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में एट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज किया जा रहा है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी कोंच विकासखंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस शर्मनाक घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है.
ग्रामीणों का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर तैनात व्यक्ति द्वारा ऐसा कृत्य करना बेहद निंदनीय है. इससे सरकारी व्यवस्था की साख पर भी सवाल खड़े होते हैं. लोगों ने आरोपी को तत्काल सस्पेंड करने और कठोर सजा देने की मांग की है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव