"बेंगलुरु हादसे में 11 मौतें, विराट की टीम के खिलाफ FIR; जानें किन धाराओं में मामला दर्ज"
Bengaluru stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2025 जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस स्टेशन में विराट कोहली की टीम RCB, DNA (इवेंट मैनेजर), KSCA प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं FIR में धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1, 190 R/w 3 (5) लगाई गई हैं।
हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
वहीं इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने सरकार से घटना के कारणों, सुरक्षा उपायों और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और 10 जून तक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।
RCB ने की 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, RCB ने ‘RCB Cares’ नामक एक फंड स्थापित करने की भी घोषणा की है, जो इस हादसे में घायल हुए प्रशंसकों की मदद के लिए होगा। RCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “बेंगलुरु में कल हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने RCB परिवार को बहुत पीड़ा पहुंचाई है। सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, RCB ने मृतकों के 11 परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।”
सीएम ने भी किया 10 लाख रुपये देने की घोषणा
वहीं इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव