विश्व पर्यावरण दिवस वन नेशन, वन मिशन एण्ड प्लास्टिक पॉल्यूशन पर आधारित होगा: प्रमुख सचिव कोठारी
भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जायेगा। प्रमुख सचिव पर्यावरण नवनीत मोहन कोठारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस वन नेशन, वन मिशन एण्ड प्लास्टिक पॉल्यूशन पर आधारित होगा। कोठारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को समुचित कार्य करने के निर्देश दिये।
प्रमुख सचिव कोठारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का भी शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रदेश के वेटलैण्ड्स एटलस का विमोचन किया जायेगा। कोठारी ने बताया कि पीएचडी छात्रवृत्ति एवं मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार का वितरण भी कार्यक्रम में किया जायेगा।
बैठक में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अच्युदानंद मिश्रा और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव