सितंबर से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम का भारत दौरा, लखनऊ-कानपुर में होंगे मुकाबले
AUS vs IND: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने युवा क्रिकेटरों को संवारने के लिए खास तैयारी की है. सितंबर में ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत दौरे पर आएगी. भारत में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो चार दिवसीय मैच खेलेगी और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी. BCCI ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है.
BCCI ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की पुरुष ‘ए’ टीमें सितंबर से नवंबर के बीच भारत का दौरा करेंगी और इस दौरान बहुदिवसीय और सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया की पुरुष ‘ए’ टीम भारत दौरे पर होगी और यहां चार दिवसीय दो मैच खेलने के अलावा तीन एकदिवसीय मैच भी खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे की शुरुआत लखनऊ में 16-19 सितंबर तक चार दिवसीय मैच के साथ होगी. दूसरा मैच भी इसी वेन्यू पर 23-26 सितंबर तक खेला जाएगा. इसके बाद तीन एकदिवसीय मैच कानपुर में 30 सितंबर, तीन अक्टूबर और पांच अक्टूबर को खेले जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष ‘ए’ टीम के खिलाफ भी सीरीज होगी. BCCI ने बयान में कहा, दक्षिण अफ्रीका की पुरुष ए टीम भी विस्तृत सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी, जिसमें बहुदिवसीय और सीमित ओवरों के प्रारूप के मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे. दो बहुदिवसीय मुकाबले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होंगे जबकि तीन एकदिवसीय मैच एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे. दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ चार दिवसीय दो मैच 30 अक्टूबर और 6 नवंबर से खेले जाएंगे. एकदिवसीय मुकाबलों का आयोजन 13, 16 और 19 नवंबर को होगा. बता दें कि ‘ए’ दौरों का आयोजन सामान्यत: सीनियर टीम की सीरीज से पहले किया जाता है.
ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम का भारत दौरा
- 16-19 सितंबर - पहला चार दिवसीय मैच, लखनऊ.
- 23-26 सितंबर - दूसरा चार दिवसीय मैच, लखनऊ.
- 30 सितंबर - पहला एकदिवसीय, कानपुर.
- 3 अक्टूबर - दूसरा एकदिवसीय, कानपुर.
- 5 अक्टूबर - तीसरा एकदिवसीय, कानपुर.
दक्षिण अफ्रीका पुरुष टीम का भारत दौरा
- 30 अक्टूबर-2 नवंबर - पहला चार दिवसीय मैच, बेंगलुरु.
- 6-9 नवंबर - दूसरा चार दिवसीय मैच, बेंगलुरु.
- 13 नवंबर - पहला एकदिवसीय, चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
- 16 नवंबर - दूसरा एकदिवसीय, चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
- 19 नवंबर - तीसरा एकदिवसीय, चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव