अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने तोड़ा 14 साल का इंतजार, क्वालिफायर में बनाई जगह
श्रेयस अय्यर: IPL 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी की चर्चा हो रही है. हर बड़ा क्रिकेटर उनकी कप्तानी का गुणागान कर रहा है. और, ऐसा क्यों है इसका सबूत भी 26 मई को मिल गया, जब पंजाब किंग्स मौजूदा IPL सीजन के पॉइंट्स टेबल में टॉप की टीम बन गई. वो टॉप टू में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अपनी कामयाबी पर मुहर मुंबई इंडियंस को हराते हुए लगाई. उसने जयपुर में खेले मुकाबले में हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया.
सेम डेट, सेम जगह और अय्यर का सेम कमाल
अब 7 विकेट से हार के साथ जहां मुंबई की टीम एलिमिनेटर में चली गई. वहीं श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान सेम डेट, सेम जगह फिर से सेम कमाल कर दिया. यहां सेम डेट से मतलब 26 मई से है. सेम जगह से मतलब IPL से है और सेम कमाल का ताल्लुक पंजाब किंग्स के लिए कुछ वैसे ही सूखे को खत्म करने से है, जैसा श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में KKR के लिए किया था.
जिस रोज KKR को चैंपियन बनाया, PBKS के लिए भी वही दिन चुना
श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में जिस रोज कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाते हुए उसकी ट्रॉफी का 10 साल लंबा इंतजार खत्म किया था, ठीक वही दिन अब उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए भी चुना है. KKR IPL 2024 का चैंपियन है, जिस खिताब को उसने 26 मई को जीता था. अब उसी 26 मई के दिन IPL 2025 में पंजाब किंग्स का 14 साल का इंतजार भी खत्म हुआ है. श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अपने उस इंतजार को खत्म करते हुए क्वालिफायर 1 का टिकट कटाया है.
क्वालिफायर 1 में अय्यर की कप्तानी का गजब इतिहास
IPL 2025 के क्वालिफायर 1 में पहुंचने के बाद पंजाब किंग्स अब अगर इस सीजन का फाइनल खेलती और उससे जीतती दिखे तो हैरान मत होइएगा. क्योंकि, उसके कप्तान श्रेयस अय्यर का क्ववालिफायर 1 में पहुंचने के बाद फाइनल खेलने का गजब का इतिहास रहा है. उन्होंने IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को क्वालिफायर 1 से फाइनल में पहुंचाया. IPL 2024 में KKR को फाइनल भी उसी रास्ते से गुजरते हुए जिताया था.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव