वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने किया अभिनंदन
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान वो राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. आज सुबह ही उन्होंने वडोदरा के रोड शो में हिस्सा लिया. गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में अंतरराष्ट्रीय छात्रों समेत कई लोग शामिल हुए. पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में वडोदरा का धन्यवाद किया.
इस रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के लोग भी मौजूद रहे. सफल ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का रोड शो बहुत अच्छा लगा. हमें गर्व है कि पीएम मोदी हमसे मिले. सोफिया कुरैशी देश की बेटी हैं, उन्होंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया. उनकी मां हलीमा बीबी ने कहा कि पीएम मोदी जी से मिलकर मुझे खुशी हुई. ऑपरेशन सिंदूर से महिलाएं और बहनें खुश हैं.
एक महिला दूसरी कई महिलाओं का बदला ले रही है
यहां मौजूद कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई संजय कुरैशी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी यहां आए तो ये हमारे लिए एक शानदार पल था. हम उन्हें पहली बार देख पाए. इशारों से उन्होंने हमारा अभिवादन किया. मैं सुरक्षा बलों और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरी बहन को यह मौका दिया. एक महिला उन महिलाओं का बदला ले रही है जिन्होंने इतना कुछ सहा है, इससे बेहतर क्या हो सकता है?. वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शायना सुनसारा ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा. पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है. सोफिया मेरी जुड़वा बहन है. जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो इससे न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है. वह अब केवल मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव