काले जादू की तैयारी या कोई रहस्य? लाल साड़ी में दिखी ये हसीना बनी चर्चा का विषय!
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा की फैन फॉलोविंग भोजपुरी दर्शकों के अलावा हिंदी दर्शकों में भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है. मोनालिसा हाल ही दुबई से वैकेशन खत्म करके आई हैं और अपने नये सीरियल के शूट में बिजी हैं. मोनालिसा ने आज यानी 23 मई को कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है. इस पोस्ट में मोनालिसा ने अपने आने वाले सीरियल का नाम भी रिवील किया है और ये पोस्ट उसी सीरियल के सेट का है.
‘जादू तेरी नजर’ में काला जादू करेंगी मोनालिसा?
मोनालिसा ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वो लाल साड़ी में दिख रही हैं, वहीं बालों में विग लगाया है और उनकी बॉडी में कोयला जैसी कुछ चीज लगी है. इन तस्वीरों में मोनालिसा ने फेस नहीं दिखाया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘अमी जे तोमार’. इसके साथ ही उन्होंने जादू तेरी नजर हैशटैग भी लगाया है. फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘डायन या महा डायन?’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘आखिरकार क्वीन फिर से डायन बनकर आ रही है, मजा आएगा.’ वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘कौन सा फिल्म का शूटिंग हो रहा है मैडम’. इसी तरह से कोई इस आने वाले शो के लिए एक्साइटेड है तो कोई ये जानना चाहता है कि इस सीरियल का नाम क्या है.
स्टारप्लस ने शेयर किया खास वीडियो
स्टारप्लस के इंस्टाग्राम पेज पर मोनालिसा के इस सीरियल की झलक दिखाई गई है. ये सीरियल कुछ दिनों से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहा था लेकिन मोनालिसा की एंट्री अब हो रही है जो काफी खतरनाक होने वाली है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ‘देखिए जादू तेरी नजर, आज रात 7.40 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर.’ इसका मतलब ये है कि ये एपिसोड दिखाया जा चुका है और इस शो को लोग खूब पसंद भी करते हैं. मोनालिसा ने स्टार प्लस के पहले इस तरह के शो में बतौर डायन काम किया है और उनकी उस एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया और उन्हें ऐसे कई शोज बाद में ऑफर भी हुए. वैसे जानकारी के लिए बता दें, मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर हैं जिन्होंने खेसारी लाल, पवन सिंह, रवि किशन और निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव