दूल्हे की हरकत ने पांच दिन में तोड़ दी शादी, दुल्हन ने दर्ज कराई FIR
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पांच दिन के अंदर ही एक शादी टूट गई, वो भी सिर्फ दूल्हे की अजीबोगरीब हरकत के कारण. मामला कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां सुहागरात पर दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को कोल्ड ड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी. दुल्हन को चक्कर आने लगे और उसकी तबीयत बिगड़ गई. अगले दिन सच पता चलने पर दुल्हन इस कदर नाराज हो गई कि उसने थाने में तहरीर दे डाली.
इसे लेकर घंटों चली पंचायत के बाद आखिरकार शादी टूट गई. अब ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है. वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 15 मई को मिर्जापुर के कछवां के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी. शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को कोल्ड ड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी.
सच पता चलने पर यह बात दुल्हन नागवार गुजरी. गुरुवार को उसने मायके वालों को आपबीती सुनाईय मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे लेकर अपने घर चले आए. कपसेठी थाने में दुल्हन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. वहां की पुलिस ने कछवां का मामला बताकर वापस भेज दिया. तब दुल्हन अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को कछवां थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया. घंटों की पंचायत के बाद फिर शादी टूट गई. थानाध्यक्ष कछवां रणविजय सिंह ने बताया- दुल्हन के आरोप के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था. पत्नी अपने पति के साथ रहने के लिए राजी नहीं थी.
दुल्हन ने लगा दिया दूल्हे को चूना
उधर, बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के चंदी फाजिल नगला गांव नई नवेली दुल्हन ने घर में कदम रखा तो खुशियों की बहार थी. लेकिन किसी को क्या पता था कि ये बहार एक तूफान से पहले की खुशी है. दरअसल, दुल्हन शादी की दूसरी ही रात दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर घर में रखे जेवर, नकदी और कीमती कपड़े समेट कर फरार हो गई. पीड़ित परिजनों ने जब होश संभाला तो पुलिस से गुहार लगाई. साथ ही दो रिश्तेदारों पर शक जताया कि उन्होंने ही दुल्हन को भागने में मदद की. गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव