फेक मैसेज से परेशान हर्षवर्धन राणे, लोगों से की रिपोर्ट करने की अपील
हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। खुद से जुड़े अपडेट्स भी एक्टर फैंस को देते रहते हैं। इन दिनों हर्षवर्धन अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग और अपनी पढ़ाई में बिजी हैं। इस बीच एक्टर ने अब अपने फैंस को अलर्ट किया है। जी हां, हर्षवर्धन के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है और इसकी जानकारी खुद हर्षवर्धन ने फैंस को दी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो emily valle के नाम से है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा है कि प्लीज ब्लॉक एंड रिपोर्ट। हर्षवर्धन ने सभी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है और इस प्रोफाइल की रिपोर्ट करने के लिए भी एक्टर ने कहा है।
पोस्ट में क्या?
पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट में emily valle ने मैसेज करते हुए लिखा है कि हैलो, उम्मीद है कि आपका दिन अच्छा होगा। मैं हर्षवर्धन राणे की मैनेजमेंट टीम से हूं, उन्होंने मुझे आपसे संपर्क करने के लिए कहा है। मुझे उम्मीद है कि आपसे जल्दी ही बात होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर्षवर्धन ने तुरंत इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी है।
फिल्म की शूटिंग और पढ़ाई में बिजी हैं हर्षवर्धन
इसके अलावा अगर हर्षवर्धन राणे की बात करें तो एक्टर आजकल अपनी पढ़ाई पर खूब ध्यान दे रहे हैं। अगल महीने दूसरे साल के एग्जाम हर्षवर्धन को देने हैं और इसलिए वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी पूरा टाइम दे रहे हैं। इसके लेकर हर्षवर्धन अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर करते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो अपना असाइनमेंट पूरा करते नजर आ रहे थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव