औरैया: बेटे ने जिंदा मां को बताया मृत, जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां क बेटे ने अपनी विधवा मां को मृत दिखाकर उसके नाम से दर्ज सारी जमीन का वरासत अपने नाम करा लिया. इसमें से कुछ जमीन का बयनामा भी कर दिया. इसकी जानकारी होने पर बुजुर्ग महिला ने खोजबीन की और डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने डीएम को दिए शिकायत में बताया कि उसके जिंदा रहते ही बेटे ने जमीन कब्जाने के लिए उसे मृत घोषित कर दिया. मामला फफूंद थाना क्षेत्र का है.
डीएम कार्यालय पहुंची पीड़िता प्रेमा देवी पत्नी स्व. राम नारायन ने बताया कि वह बम्हौरी शेरपुर सरैया गांव में रहती है. उसने बताया कि पति की मौत के बाद परिवार की पुश्तैनी जमीन उसके नाम हुई थी. लेकिन अब उसके बड़े बेटे शिवपाल ने लेखपाल के संग मिलीभगत कर उसे मृत बता दिया और सारी जमीन अपने नाम करा ली. यही नहीं, उसने यह जमीन मुन्नी देवी उर्फ श्यामलता पत्नी बृजमोहन तथा रीना पोरवाल पुत्री छुन्ना पोरवाल पत्नी मोहन पोरवाल को बेच दिया है.
डीएम ने दिए जांच के आदेश
पीड़िता की शिकायत पर डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जांच कराने और पीड़िता को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है. डीएम ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीएम से मिलने के बाद पीड़िता ने बताया कि उसकी जमीन में धांधली करने और उसे फर्जी तरीके से मृत घोषित करने वाले सरकारी कर्मचारियों व अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है.
वरासत रद्द करने की मांग
इसके साथ ही गलत तरीके से कराए गए वरासत को रद्द करने की भी मांग की है. पीड़िता के मुताबिक डीएम ने उसे उचित कारवाई का आश्वासन दिया है. बता दें कि इस तरह के कई मामले औरैया में पहले भी आ चुके हैं. इस संबंध में आई शिकायतों के बाद मामले की जांच कराई जा रही है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव