यूपी में पुराने और कबाड़ हो चुके वाहनों पर एक्शन, 23 वाहनों को सीज किया गया
अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे वाहनों को चिंहित किया जा रहा
गाजियाबाद । गाजियाबाद में परिवहन विभाग द्वारा पांच टीमों का गठन हुआ है। टीमों के द्वारा ग्राउंड पर विशेष अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली एनसीआर में बड़ी संख्या में अनधिकृत रूप से वाहनों का संचालन होता है। इन वाहनों के पास ना फिटनेस मौजूद होती है ना ही किसी प्रकार का परमिट होता है। इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई हो रही है। इसमें बस सहित विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल हैं।
परिवहन विभाग की टीमों विशेष रूप से एक्सप्रेसवे और हाईवे पर चेकिंग कर रही है। अनधिकृत रूप से संचालित हो रही बसों को चेंक किया जा रहा है। गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और बिहार के लिए निजी बसों और कैब आदि का संचालन होता है। कई बार सामने आया हैं कि निजी नंबर की गाड़ियों से ही सवारियां ढोई जाती हैं।
जनवरी से अप्रैल के बीच करीब 198 वाहनों का चालान और सीज करने की कार्रवाई हुई है। 15 मई 2025 से अनधिकृत वाहनों के संचालक को लेकर शासन के आदेश पर गाजियाबाद परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित हो रहा है। विशेष अभियान के तहत अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे 23 वाहनों को सीज किया गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव