इंडोनेशिया में छिपे थे आतंकी, मुंबई लौटते ही NIA ने किया अरेस्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के पुणे में आईईडी के निर्माण और परीक्षण से संबंधित 2023 के मामले में प्रतबंधित ISIS आतंकवादी संगठन के स्लीपर मॉड्यूल के फरार दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसी ने शनिवार को बताया कि अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में पहचाने गए दो लोगों को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से इमिग्रेशन ब्यूरों ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे।
जारी था गैर-जमानती वारंट
दोनों ही आरोपी पिछले दो सालों से फरार थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद एनआईए की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ NIA की विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट भी जारी किया हुआ था। NIA ने दोनों आरोपियों के बारे में सूचना देने वालों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
इन दोनों के खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित मामला दर्ज है। इनके साथ ही पुणे स्लीपर मॉड्यूल के आठ अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
किराए के घर पर इकट्ठा कर रहे थे IED
NIA ने कहा कि इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ आरोप पत्र दायर किया गया था। ये लोग पुणे के कोंढवा में अब्दुल्ला फैयाज शेख द्वारा किए पर लिए गए एक घर से आईईडी इकट्ठा करने में लगे हुए थे।
ये लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान के अलावा, मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, शमील नाचन, आकिफ नाचन और शाहनवाज आलम के रूप में की गई है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव