छह जिलों की सीमा... रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे दरिंदे; किशोरी से गैंगरेप और मौत की कहानी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से शाम सात बजे के करीब किशोरियों को कार में बैठाकर आरोपी तीनों युवक रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे। इस दौरान गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर की सीमा से गुजरे। रास्ते में कई टोल प्लाजा और हाईवे के कैमरे भी सामने आए होंगे लेकिन कहीं निगाह में नहीं आ सके।
किशोरी के मुताबिक, इस दौरान युवकों ने हाईवे पर ही चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। चलती कार से एक किशोरी को फेंकने और दूसरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात ने उत्तर प्रदेश पुलिस की चौकसी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
आरोपी संदीप और अमित सूरजपुर से किशोरियों को कार में बैठाने के बाद गाजियाबाद पहुंचे। यहां लोनी निवासी अपने साथी गौरव को साथ लिया। फिर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद बागपत सीमा में घुसे। वहां से मेरठ के जानी में पहुंचकर एक किशोरी को धक्का देकर कार से फेंक दिया।
इसके बाद मेरठ शहर होते हुए बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे। हाईवे पर ही दूसरी किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। हापुड़ और बुलंदशहर होते हुए अगले दिन सुबह करीब सात बजे खुर्जा पहुंचे। वहां दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को छोड़कर तीनों आरोपी भाग गए। लगभग 12 घंटे तक आरोपी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर घूमते रहे। छह जिलों की सीमा में कई थाने, पुलिस चेक पोस्ट, हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के साथ टोल प्लाजा भी आए होंगे। हाईवे पर एक्सप्रेसवे पर कैमरे भी लगे हैं, बावजूद कहीं पुलिस की नजर में नहीं आए। गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में नौकरी के लिए घर से निकली दो किशोरियों को झांसा देकर तीन युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया। कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव