महासमुंद के जिला अस्पताल सीएम साय, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद पहुंचे। मचेवा हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक राजू सिन्हा, भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम साय का स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने किडनी मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबंधन से जानकारी ली। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री जिला पंचायत के लिए रवाना होंगे। वे जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुलाकात करेंगे और सुशासन तिहार की जानकारी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला पंचायत सभाकक्ष में तीन जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार शामिल हैं। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ ही विभागीय कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव