देश में रह रही पाक मूल की महिला पर हमले की साजिश, कई संदिग्धों पर शक
पाकिस्तान से अपने प्यार की खातिर भारत आई सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में खबर सामने आई थी कि उन पर उनके घर में घुसकर एक युवक ने हमला कर दिया था. अब इस मामले को लेकर सीमा हैदर के मुंहबोले भाई वकील एपी सिंह ने एक नया वीडियो जारी कर कहा है कि सीमा हैदर पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ हो सकता है और हो सकता है कि सीमा हैदर पर हमला करने की साजिश भी पाकिस्तान में रची गई हो.
एपी ने एक वीडियो जारी किया और उसमें सीमा हैदर पर हुए हमले पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा पर हुआ हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है, जिस आरोपी युवक ने सीमा पर हमला किया. उसने गिरफ्तारी के बाद काले जादू की भी बात कही थी. अगर कोई युवक मंदबुद्धि है तो वह घर नहीं आ सकता. ऐसा हो सकता है कि सीमा को मारने के लिए सुपारी दी गई हो.
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
इसके साथ ही एपी सिंह ने ये भी कहा कि सीमा हिंदू धर्म अपना चुकी हैं. वह पूरी तरह से कट्टर सनातनी बन गई है. सीमा सनातन धर्म के रंग में रंग गई है. हिंदू धर्म और सनातनी में काला जादू या अंधविश्वास का कोई मतलब नहीं होता. सीमा को काला जादू पर नहीं, केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर विश्वास है. यही नहीं उन्होंने हमला करने वाले युवक को लेकर ये भी कहा कि वह काला जादू बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जिससे की वह कानूनी कार्रवाई से बच सके. युवक का दावा है कि सचिन और सीमा हैदर ने उस पर कालू जादू किया है.
सोशल मीडिया को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पाकिस्तान से किसी ने उसे भेजा हो. यही नहीं एपी सिंह ने सोशल मीडिया पर गलत खबर शेयर करने को लेकर कहा कि सोशल मीडिया को सोशल मीडिया ही रहने दें. इसे सोशल भेड़िया न बनाएं. वरना हमारा समाज खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अंधविश्वास फैलाना सही नहीं है. अंधविश्वास खत्म हो चुका है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव