रिजल्ट अलर्ट: 10वीं-12वीं का परिणाम आज 10 बजे होगा जारी
भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है. कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा होने के बाद एमपी बोर्ड ने रिजल्ट तैयार कर लिया है. 6 मई यानि मंगलवार सुबह 10 बजे एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने जा रहा है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक कुछ ही घंटों में बच्चे अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट निर्धारित की गई है.
25 फरवरी से 29 मार्च के बीच हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल 25 फरवरी से 29 मार्च के बीच हुई थी. इसमें प्रदेश के करीबन 17 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. परीक्षा के बाद एमपी बोर्ड ने अभियान के रूप में कॉपी चेकिंग का काम शुरू किया था. स्टूडेंट्स की 90 लाख कॉपी चैकिंग के लिए इस बार 40 लाख टीचर्स की ड्यूटी लगाई थी. पहला चरण 15 मार्च को खत्म होने के बाद इसका दूसरा चरण 21 मार्च को शुरू किया गया.मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा होना था, जिसे समय सीमा में ही पूरा कर लिया गया. कॉपी चेकिंग के बाद डाटा को मंडल के सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड किया गया. इसके बाद डाटा को अंतिम रूप देकर रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. "
10वीं-12वीं का रिजल्ट एक साथ
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट इस बार भी एक साथ ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट को माध्यमिक शिक्षा मंडल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया जाएगा. रिजल्ट प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा जारी किया जाएगा. इस दौरान एमपी बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही एमपी बोर्ड के अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresult.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगी.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव