इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती
इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को लेकर बुरी खबर आ रही है। सिंगर कार हादसे का शिकार हो गए हैं। ये हादसा अहमदाबाद के पास हुआ है। हादसे के बाद पवनदीप राजन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में पवनदीप राजन को अस्पताल के बेड पर बेहोशी की हालत में लेटा हुआ देखा जा सकता है। वहीं डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस भी दंग रह गए हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए पवनदीप राजनक के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
सोमवार की तड़के हुआ हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर को पवनदीप राजन सोमवार की तड़के 3:40 बजे इस कार हादसे का शिकार हुए हैं। इस भयानक एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सिंगर के साथ यह दुखद हादसा कैसे हुआ और उनका जाता हेल्थ अपडेट क्या है? इस पर फिलहाल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन सामने आए वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पवनदीप राजन के बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर पवनदीप राजन अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। वहीं डाक्टर उनके पैर में पट्टी कर रहे हैं। उनकी गंभीर हालत देखकर उनके फैंस भी काफी परेशान हो रहे हैं।
पिछले महीने सेलिब्रेट किया था बर्थडे
बता दें कि सिंगर पवनदीप राजन ने पिछले महीने 27 अप्रैल, 2025 को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके जन्मदिन पर उनके एक करीबी ने वीडियो पोस्ट करते हुए सिंगर को बधाई दी थी। गौरतलब है कि पवनदीप राजन ने साल 2021 में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके साथ ही उन्हें 25 लाख कैश और एक चमचमाती कार मिली थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव