शुभमन गिल की इंजरी कितनी गंभीर? अगला मैच खेलेंगे या लेंगे आराम?
गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। स्कोर बोर्ड पर 209 रन लगाने के बावजूद गुजरात के गेंदबाज इस बड़े लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से जमकर धमाल मचाते हुए 84 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, गिल बैटिंग करने के दौरान पीठ की समस्या से जूझते हुए नजर आए। गिल दूसरी इनिंग में मैदान पर कप्तानी संभालने और फील्डिंग करने भी नहीं उतरे। गिल की गैरमौजूदगी में राशिद खान ग्राउंड पर कैप्टेंसी का जिम्मा संभालते हुए दिखाई दिए। शुभमन ने अपनी इंजरी को लेकर खुद अपडेट दिया है।
गिल ने दिया फिटनेस पर अपडेट
शुभमन गिल ने राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद अपनी इंजरी पर अपडेट दिया। दूसरी इनिंग में मैदान पर नहीं उतरने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गिल ने कहा, “बैटिंग के दौरान पीठ में थोड़ी अकड़न महसूस हो रही थी और हमको अगले कुछ ही दिनों में अगला मैच खेलना है। इसी वजह से फिजियो कोई चांस नहीं लेना चाहते थे।” गिल ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बल्ले से जमकर धमाल मचाया। गुजरात के कप्तान ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान गिल ने 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए।
हार के बावजूद मजबूत स्थिति में गुजरात
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बावजूद आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस मजबूत स्थिति में है। गुजरात ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 3 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए गिल की सेना को बचे हुए पांच मैचों में से कम से कम तीन में जीत दर्ज करनी होगी। गुजरात के अभी 12 पॉइंट हैं और तीन मैच जीतकर टीम 18 पॉइंट के साथ अंतिम चार का टिकट पक्का कर लेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव