27 करोड़ में खरीदा खिलाड़ी, 110 रन और 24 लाख का जुर्माना– मालिक भी पछता रहे!
Rishabh Pant: IPL 2025 में एक तरफ ऋषभ पंत एक रन बनाने के बाद 24.50 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं और दूसरी ओर उनकी जेब से 24 लाख रुपये चले भी गए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 अप्रैल को खेले मैच के बाद उन पर जुर्माना लगा, जिसके बाद पंत को 24 लाख रुपये देने पड़े. अब आप सोच रहे होंगे कि हरेक रन बनाने के बाद 24.50 लाख रुपये कमाने वाले पंत को 24 लाख रुपये आखिर देने क्यों पड़े? तो उन पर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का कप्तान होने के नाते स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लगा है. मतलब, मुंबई के खिलाफ वानखेड़े पर खेले मैच में वो अपनी टीम का ओवर रेट मेंटेन करने में फेल रहे.
स्लो ओवर रेट के चलते गए 24 लाख रुपये
वैसे तो स्लो ओवर रेट को लेकर टीम के कप्तान पर लगने वाला ये जुर्माना सिर्फ 12 लाख रुपये का होता है. लेकिन, चूंकि ये पंत और उनकी टीम की इस सीजन दूसरी गलती थी, मतलब उन्होंने अपनी गलती दोहराई है, तो उस वजह उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगने के अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ LSG के प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत- 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसद– दोनों में से जो भी कम होगा वो देने होंगे.
पहली बार कर रहे थे ओवर रेट मेंटेन रखने में फेल
ऋषभ पंत और उनकी टीम LSG पर इससे पहले 4 अप्रैल को खेले IPL 2025 के मुकाबले में भी स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लग चुका है. इत्तेफाक से वो मुकाबला भी मुंबई इंडियंस के ही खिलाफ था, जो कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था. उस मैच में पहली बार ओवर रेट को मेंटेन करने में पंत बतौर कप्तान फेल रहे थे, जिस वजह से उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा था.
IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी का हरेक रन
ऋषभ पंत IPL 2025 ही नहीं पूरे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्होंने LSG ने 27 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा है. लेकिन, LSG के मालिक संजीव गोयनका ने जितना पैसा उन पर खर्च किया, पंत का खेल वैसा नहीं दिखा है. IPL 2025 में अब तक खेले 10 मैचों में पंत 12.22 की औसत और 100 से भी कम की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 110 रन ही बना सके हैं. मतलब उनका बनाया एक-एक LSG के मालिक को 24.5 करोड़ रुपये का पड़ रहा है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव