एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर के विद्यार्थियों ने किया आर्थिक सांख्यिकी संचालनालय का शैक्षणिक भ्रमण
रायपुर : एमिटी यूनिवर्सिटी, रायपुर के छात्र-छात्राओं ने आज नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन में आर्थिक सांख्यिकी संचालनालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संचालक रोक्तिमा यादव ने विद्यार्थियों को विभाग के कार्यों से अवगत कराया और कैरियर से जुड़ा मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक आंकड़ों का संकलन, विश्लेषण और प्रकाशन किस प्रकार राज्य के विकास में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्यीय आय की गणना, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, सेम्पल सर्वे, जन्म-मृत्यु पंजीयन, विधायक व सांसद निधि, आर्थिक सर्वेक्षण तथा विभाग द्वारा प्रकाशित किए जा रहे विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी साझा की गई। अंत में विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र विषय में भविष्य की संभावनाओं और उसमें उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव