बुलंदशहर में खौफनाक वारदात, बहू ने प्रेमी संग मिलकर की ससुर की हत्या
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ससुर ने अपनी बहु को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. फिर बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर की डिबाई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी बंटी ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर उनके पिता राजवीर सिंह (80) अपने घर पहुंचे थे. बंटी ने बताया कि घर पर उमरार गांव का निवासी युवक पवन पहले से ही मौजूद था. वो अक्सर घर पर आता जाता रहता था. मेरे पिता ने पवन को पिंकी (पत्नी हर्षवर्धन) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. फिर पिता ने जब इसका विरोध किया तो पवन ने गुस्से में आकर उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गए. आनन फानन में उनको परिजनों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
आरोपी प्रेमी हिारासत में
परिवार वालों का कहना है कि आरोपी युवक जब घर से भाग रहा था तो उसकी फोटो CCTV कैमरे में कैद हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर बुलंदशहर जिला अस्पताल भेज दिया. परिवार की तहरीर पर आरोपी प्रेमी पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं मामले मे डिबाई कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है.
मामले में एसपी ने क्या बताया
फिलहाल डिबाई कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इस मामले में देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. फिर परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया. इस मामले में एक आरोपी पवन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव