खस्ता आलू कचौड़ी की आसान विधि, हर बार मिलेगा परफेक्ट स्वाद
आलू की कचौड़ी एक ऐसी डिश है जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है. आपका जब भी कुछ चटपटा खाने का मन करे आप फटाफट आलू की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं. खासतौर से ठंड के मौसम में आलू की गर्मागरम कचौड़ी आपके स्वाद को बढ़ा देती हैं. कचौड़ी का चटपटा और गर्मागर्म स्वाद सभी को अच्छा लगता है. अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आलू की कचौड़ी बनाकर जरूर खाएं. आप इन्हें लंच, डिनर या स्नैक्स में भी खा सकते हैं. जानते हैं रेसिपी.
सामग्री :
- कचौड़ी के लिए आटा
- मैदा- 2 कप
- सूजी- 2 टेबलस्पून
- नमक- 1/2 छोटा चम्मच
- अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
- तेल- 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
- पानी- गूंधने के लिए
- उबले हुए आलू- 3 से 4 (मीडियम साइज, मैश किए हुए)
- अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- सौंफ- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
- तेल
विधि :
- एक परात में मैदा, सूजी, नमक और अजवाइन डालें।
- इसमें 2 टेबलस्पून तेल मिलाकर अच्छे से हाथों से मिक्स करें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त और चिकना आटा गूंथ लें। इसे 20 मिनट के लिए रख दें।
- अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें।
- उसमें सौंफ, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
- अब मैश किए हुए आलू डालें और उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालें।
- अच्छे से मिलाकर 4 से 5 मिनट तक भून लें और ठंडा होने दें।
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- एक लोई को बेलें (मोटा और छोटा बेलें), बीच में थोड़ा सा स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके गोला बना लें।
- फिर हल्के हाथ से बेलकर कचौड़ी का शेप दें। इसे बहुत पतली न करें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें। ध्यान रहे कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो।
- अब एक-एक करके कचौड़ियां डालें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
- गरमा गरम आलू कचौड़ी मीठी चटनी, हरी धनिया-पुदीना की चटनी या दही और आलू की सब्जी के साथ परोसें।
- इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव