छग सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अफसरों की जिम्मेदारी में किये बदलाव
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है, जिसमें सचिवालय सेवा से जुड़े अफसरों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना को अंतिम रूप दिया गया है।
इन अफसरों को दी गई नई जिम्मेदारी: इस आदेश के तहत राजेश जैन को पशुपालन विकास विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, जयंत भगवान कोलते को मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्त किया गया है. सरिता संभरकर और जितेश नागवंशी को सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है. सरकार अनुभवी और कुशल अधिकारियों को उनके अनुभव के अनुसार जिम्मेदारियां देकर प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास कर रही है।
आदेश की प्रति देखें

महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव