देर रात तक चल रहे होटल-बार में छापेमारी, मैनेजरों पर केस दर्ज
नवा रायपुर में देर रात तक चलने वाले होटल-बार में पुलिस ने छापा मारा। आबकारी नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस ने मैनेजरों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं आईपी क्लब और एल्सवेयर क्लब में नशे में धुत लड़के-लड़कियां देर रात तक पार्टी करते मिले। तय समय पर क्लब बंद भी नहीं किया गया था। इस दौरान पुलिस ने क्लब संचालकों को फटकार लगाई।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात सेंध लेक के पास स्थित एल्सवेयर के ब्ल्यू-9 और आईपी क्लब में पुलिस ने जांच करने पहुंची। दोनों में आधी रात तक शराब परोसते मिले। पुलिस ने दोनों बार के मैनेजर जाकिर खत्री, परमानंद प्रधान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आबकारी लाइसेंस का उल्लंघन करने का मामला भी बनाया गया है।
यहां कोई नहीं झांकता
शहर के अधिकांश बार और ढाबों में बेखौफ लेटलाइट तक शराब परोसी जा रही है। तेलीबांधा के वीआईपी रोड के बार, रेस्टोरेंट और ढाबा में रोज देर रात तक मजमा लगा रहता है। इसी तरह सिविल लाइन, विधानसभा, डीडी नगर, टिकरापारा, आमानाका इलाके में कई बार और रेस्टोरेंट हैं, जहां आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ रही है। रात 2 बजे शराब परोसने के अलावा पार्सल के जरिए शराब भी बेचते हैं। इनकी कभी जांच नहीं होती।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई
इसके अलावा, देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव कर गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का फाइन किया है। वहीं, सभी के लाइंसेस रद्द करने लिए RTO विभाग को पत्र भी भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, तीन महीने में ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले 300 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव