खजुराहो में बेटे द्वारा पिता की हत्या, चचेरे भाई को भी किया जख्मी
खजुराहो: मध्य प्रदेश के खजुराहो से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक हनुमान मंदिर गया. वहां से गदा उठा लाया. इसी गदा से अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बचाव करने चचेरा भाई आया तो उस पर भी गदा से वार कर दिया. वह जख्मी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
घटना भरवां गांव की है. आरोपी का नाम रामपाल है और वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. सोमवार सुबह उसने पिता मलकूराम की गदा से वार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाग परिवार में कोहराम मचा है. घरवालों ने बताया कि आरोपी युवक पांच-छह दिनों से अजीब हरकत कर रहा था. उसे घर पर रस्सी से बांधकर ही रखा जाता था. सुबह विवाद होने पर रामपाल ने नाराज होकर रस्सी खुद से खोल ली और वारदात को अंजाम दिया. वह मानसिक रूप से बीमार था. यकीन नहीं हो रहा है कि एक बेटा अपने पिता की इस तरीके से हत्या करेगा. घायल युवक का नाम महेश पाल है, उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मैंने अपने पिता का खून कर दिया- बोला युवक
इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक सड़क पर पिता की लाश के पास बैठा है. उसके हाथ-पैर बंधे हैं. उसने बनियान भी नहीं पहन रखे हैं. वह अजीबोगरीब बातें करता दिख रहा है कि 'मैंने अपने पिता का खून कर दिया है. हमारे बच्चे भूखे रो रहे हैं. 40 हजार का मोबाइल चला गया. डरना नहीं है. देखों हम किस हालत में हैं.'
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर उसकी मानसिक हालत के बारे में जांच कर बता पाएंगे कि उसे कोई बीमारी है या कोई और बात है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव